नौ बोरी विदेशी मटर पकड़ा गया
ठूठीबारी। एसएसबी बीओपी इंचार्ज विश्व दीपक त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार की भोर में वह भारत-नेपाल सीमा नोमैंस लैंड पिलर संख्या 505/10 के पास एसएसबी जवानों के साथ गश्त कर रहे थे। नेपाल की तरफ से पगडंडी के रास्ते चार बाइक सवार आते दिखाई दिए। भारतीय सीमा में प्रवेश करते ही उन्हें घेर लिया गया। यह देख दो बाइक सवार नेपाल सीमा में चले गए। दो बाइक सवारों को दौड़ा कर पकड़ लिया गया। जांच के दौरान बाइक पर लदी 9 बोरी विदेशी मटर बरामद हुआ। पकड़े गए दोनों युवको की पहचान लक्ष्मीपुर खुर्द निवासी संजय जायसवाल और अजय के रूप में हुई। दोनों को कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग को सौंप दिया गया।