नवलपरासी(नेपाल)। संयुक्त गश्ती टीम ने भारतीय नंबर की कार से करीब 46 लाख नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद की है। मुद्राओं से संबंधित साक्ष्य नहीं दिखा पाने उसे सीज कर नेपाली नागरिक व भारतीय कार चालक को गिरफ्तार किया गया है।
सशस्त्र प्रहरी बल भंसार गश्ती नायब उपनिरीक्षक गोविद खाती ने बताया कि पूछताछ में बरामद मुद्राओं से संबंधित कोई साक्ष्य नहीं दिखाया जा सका। नेपाल रूपाकोट(गुल्मी) निवासी चंद्रकांत पौडेल व भारतीय कार चालक नौतनवां जनपद महराजगंज निवासी सोमई धवल को हिरासत में ले लिया गया।