फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारस की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पारस की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरेंदा। जंगल जोगियाबारी गांव के बाहर पांच नवंबर को भैंस चराने गए पारसनाथ मौर्या की हुई हत्या के मामले में कई दिन बाद रविवार को आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस मामूली बात पर हत्या किए जाने की बात कह रही है।
विज्ञापन

एसओ फरेंदा सत्येंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पांच नवंबर को पारसनाथ मौर्या (65) गांव के बाहर नाले के पास भैंस चराने गए थे। देर रात तक घर नहीं लौटे तो परिजन किसी अनहोनी की आशंका पर उनकी तलाश करने लगे। इस बीच नाले के पास पारसनाथ का खून से लथपथ शव मिलने से परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के एक व्यक्ति पर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। जिस पर पुलिस अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई थी। जांच में गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या में शामिल होने की बात सामने आई। इस पर रविवार को दिन में पुलिस टीम ने आरोपी पप्पू पटेल निवासी जोगियाबारी को उसके घर से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें