नौतनवां (महराजगंज)। नगर के राजेंद्रनगर में सोमवार की सुबह अपने घर के बाहर अलाव से हाथ सेंक रही एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया। सुबह छह बजे राजेंद्रनगर निवासी राधेश्याम की पत्नी शोभा (35) अपने घर बाहर अलाव से हाथ सेंक रही थी। तभी अलाव की आग उसके कपड़ों में लग गई। चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन व आसपास के लोग जुट गए और किसी तरह आग पर काबू पाया। फौरन पीएचसी नौतनवां लाया गया। जहां पर प्राथमिक ईलाज के बाद गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया।