महराजगंज। शुक्रवार को जिला अस्पताल में सामने दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसमें महिला समेत तीन लोगों को चोटें आई है। मारपीट की घटना के बाद दोनो पक्षों से तमाम लोग कोतवाली पहुंचे। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
बड़हरा रानी गांव के रहने वाले आफताब दोपहर बाद जिला अस्पताल से बाइक से अपनी बहन सजरून निशा के साथ बाहर निकले। गेट से आगे जैसे ही बढे एक बोलेरो में बाइक हल्के से टकरा गई। इसके बाद बोलेरो में बैठे लोग कुछ बोले फिर दोनो तरफ से नोक झोक शुरू हुआ। थोड़ी ही देर दोनो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। अस्पताल गेट के खडे़ तमाम लोग तमाशबीन बन रहे। बोलेरो में बैठे अनिश और अतहर निवासी पनियरा बताए गए। इनके साथ अन्य लोग भी रहे। मारपीट की इस घटना में आफताब, सजरून निशा निवासी बडहरारानी और अख्तर निवासी पनियरा को हल्की फुल्की चोटें आई हैं। मारपीट के दौरान किसी ने कोतवाली पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्ष को थाने लाकर पूछताछ की। आफताब की तहरीर पर पुलिस ने अनिश, अतहर निवासी पनियरा के मारपीट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल सदर अनुज कुमार सिंह का कहना है कि इस मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।