फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा से लापता युवती सोनौली में बरामद

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
सोनौली। भारत-नेपाल सीमा सोनौली नगर में भटकती हुई एक युवती को सूचना के बाद सोनौली पुलिस ने बरामद करते हुए अपनी अभिरक्षा में कस्बे के एक सेवा संस्थान को सौंप दिया। मंगलवार की दोपहर सोनौली कस्बे के मुख्य मार्ग पर एक युवती दिखाई दी। जिसकी सूचना नगर के कुछ लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को अपनी अभिरक्षा में लेकर कोतवाली पहुंची और पूछताछ में युवती ने अपना नाम रेखा नागर 23 पुत्री कमल सिह नागर निवासी सेक्टर 49 नोएडा बताया। कोतवाल आनन्द कुमार गुप्ता ने बताया कि युवती अस्वस्थ दिख रही है। नाम, पिता का नाम के अलावा कुछ बताने में असमर्थ है। नोएडा पुलिस की मदद से युवती के परिजनों को सूचित किया गया। वह युवती को लेने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें