बोलेरो में लदी वियतनामी काली मिर्च बरामद
निचलौल। कस्बे के चिउटहा चौराहे के निकट स्थित एक दुकान के सामने से गुरुवार को स्थानीय पुलिस ने बोलेरो में लदी 20 बोरी वियतनामी काली मिर्च कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
इंस्पेक्टर हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि वियतनाम काली मिर्च अवैध रूप से नेपाल से भारतीय के चिउटहां मार्ग के रास्ते कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज के लिए भेजी जा रहा है। इस पर कस्बे के चिउटहां चौराहे के निकट स्थित एक दुकान के सामने बोलेरो की घेराबंदी की गई। उसकी जांच में 20 बोरी वियतनामी काली मिर्च पकड़ी गई। मौके से चालक मोहम्मद महताब आलम गांव अमहवां थाना बरगदवां बाजार को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि काली मिर्च को सीज कर दिया गया है। पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है। चालक ने पूछताछ में बताया कि ठूठीबारी गांव स्थित एक मकान से वियतनामी काली मिर्च बोलेरो में लाद कर कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज कस्बे में पहुंचाए जाने की जानकारी मिली थी। काली मिर्च की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये आंकी जा रही है। काली मिर्च को सीज कर कार्रवाई के लिए कस्टम को सौंप दिया गया।