पुरंदरपुर। स्थानीय चौराहे पर नौतनवां से गोरखपुर जा रही बस की चपेट में आने एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने सीएचसी बनकटी ले गए जहां हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
शुक्रवार की सुबह सहल्दह ऊर्फ कवलदहा गांव की कालबुननिशा उम्र 50 वर्ष किसी काम से पुरन्दरपुर चौराहे पर आई थी। वह रोड पार कर रही थी तभी नौतनवां की तरफ से आ रही बस की चपेट में आकर घायल हो गई। कार्यवाहक थाना प्रभारी पुरंदरपुर मनीर सिंह ने बताया बस को कब्जे मेें ले लिया गया है।