खनुआ। नौतनवां रेलवे स्टेशन पर रक्सौल बॉर्डर से आए कपड़े के गट्ठर को वाणिज्यकर कर्मचारियों ने कस्टम विभाग को सौंप दिया। कस्टम विभाग ने माल सीज कर कार्रवाई में जुटी है। 29 जुलाई को 78 गट्ठर और 2 अगस्त को 45 गट्ठर रक्सौल रेलवे स्टेशन से बुक कराकर कुल 125 गट्ठर कपड़ा नौतनवां रेलवे स्टेशन पहुंचा। बताया जा रहा है कि सभी गट्ठर पर बिल्टी का नंबर लिखा है। नौतनवां कस्टम के अधिकारियों ने वाणिज्यकर अधीक्षक को मेमो देकर बिना कस्टम की जांच के कपड़े की डिलीवरी नहीं करने को कहा था। अब तक कपड़े की डिलीवरी लेने के लिए कोई व्यक्ति नहीं पहुंचा। नौतनवां कस्टम के अधिकारियों ने गुरुवार देर रात रेलवे स्टेशन से माल को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सभी कपड़े के गट्ठरों पर बिल्टी नंबर लिखा हुआ है। कस्टम अधिकारी ने बताया कि बिल्टी के अनुसार माल बुक कराने का नाम चंदन कुमार निवासी रक्सौल है। उसी के आधार पर कस्टम विभाग जांच कर रहा है।
इस संबंध में कस्टम के डिप्टी कमिश्नर राजेंद्र कुमार का कहना है कि रेलवे स्टेशन पर आए कपडे़ के गट्ठर को सीज कर जांच की जा रही है ।