फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक लेकर भाग रहे व्यक्ति को लोगों ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक लेकर भाग रहे व्यक्ति को लोगों ने पकड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूूरो
घुघली कस्बे के सुभाष चौक पर ट्रक लेकर कर भाग रहे व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। बृहस्पतिवार को मंगलपुर पटखौली निवासी राजेश्वर खाद लेकर चीनी मिल घुघली के गोदाम में रखवाने के लिए अपनी बारी के इंतजार में लाइन में लगा था। रात लगभग 9:30 बजे वह ट्रक को छोड़ चाभी लेकर डीएवी चौक पर स्थित एक होटल में खाना खाने चला गया। जब वह खाना खाकर होटल से बाहर निकला तो अचानक उसकी नजर सड़क से गुजर रहे अपने ट्रक पर पड़ी। उसने शोर मचाना शुरू कर किया। एक व्यक्ति के बाइक पर बैठ कर पीछा करते हुए सुभाष चौक पर ट्रक को रोक लिया। स्थानीय लोगों की मदद से उक्त व्यक्ति को पकड़कर घुघली चौकी पुलिस को सौंप दिया। ट्रक लेकर भाग रहे व्यक्ति की पहचान गोरखपुर जनपद निवासी विजय यादव के रूप में हुई। थानाध्यक्ष राजप्रकाश सिंह का कहना है कि आरोपी हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें