बस में आग लगने से मची अफरा तफरी
नौतनवां। गोरखपुर से सोनौली जा रही एक बस में नौतनवां कस्बे के मुख्य सड़क पर जय हिंद चौक के पास मंगलवार की शाम सात बजे अचानक आग लग गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर लोग भागने लगे। पुलिस ने किसी तरह आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि बस के रेडिवाटर में आग लग थी। सड़क पर थोड़ी देर के लिए आवागमन बंद कर दिया गया। आग को बुझाने के लिए पास के पेट्रोल पंप से अग्निशमन यंत्र मंगा कर आग पर काबू पाया गया।