फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक आत्महत्या मामले में युवती पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। एचआरटीसी के बस चालक के आत्महत्या मामले में पुलिस ने एक युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह युवती चालक की कथित प्रेमिका बताई जा रही है। सदर पुलिस ने चालक की पत्नी की शिकायत पर शुक्रवार शाम युवती के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार चिड़गांव निवासी एचआरटीसी के चालक ने 24 फरवरी को कालीबाड़ी के फिंगास्क इस्टेट स्थित एक होटल में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। चालक कुछ दिन पहले ही छुट्टी से ड्यूटी पर लौटा था। एक युवती के साथ वह इस होटल में ठहरा था। देर रात होटल के कमरे में उसने अचानक जहरीला पदार्थ निगल लिया। जब तक इसे अस्पताल ले जाते, उसकी मौत हो गई। उस समय भी सदर पुलिस ने होटल में ठहरी इस युवती के बयान दर्ज किए थे। लेकिन मामला दर्ज नहीं किया। अब खुद चालक की पत्नी ने इस युवती के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करवाया है। सदर पुलिस का कहना है कि चालक की पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। सदर थाना प्रभारी को मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया है। एसपी शिमला ओमापति जमवाल का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें