फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की लाश
विज्ञापन

नौतनवां । स्थानीय थाना क्षेत्र के बरवा कलां रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक 17 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालत में लाश मिली है। मृतक के परिजन उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सोमवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक की लाश रेलवे ट्रैक पर पड़ी हुई है। सूचना पर रेलवे पुलिस और थानाध्यक्ष नौतनवां ने मौके पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में ले लिया। आरपीएफ इंचार्ज जसवीर सिंह का कहना है कि मृतक के पिता बरकत अली ने आरोप लगाया है कि उनका पुत्र क्यामुद्दीन (उम्र 17 वर्ष) की किसी ने हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए लाश को रेलवे ट्रैक पर रख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष नौतनवा श्रीधर पाठक ने बताया कि लाश मिली है । मृतक नौतनवा थाना क्षेत्र के कौलही गांव का निवासी है। लाश पर किसी गंभीर चोट के निशान नहीं देखे गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें