दो बाइक की आपस में टक्कर, पांच युवक घायल
नौतनवा। नगर के छपवां बाईपास पर सोमवार की शाम एक मैरेज हाउस में शादी समारोह में शामिल दो बाइक की आपस में टक्कर हो जाने से पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नगर के सरकारी एवं प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।
बताया जा रहा है कि एक बाइक पर तीन लोग सवार थे। जो एक शादी में शामिल होने जा रहे थे। मैरेज हाल के समीप पहुंचे ही थे की पीछे से आ रही दूसरी बाइक की टक्कर हो गई। दोनों बाइक की रफ़्तार इतनी तेज थी कि टक्कर होने के बाद पांचो युवक दूर जाकर गिरे। दो घायलो को नगर के लोगो ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जिसमे नगर के राहुल नगर निवासी वरुण का दाहिना पैर टूट गया। जबकि मोनू का हाथ और पैर टूट गया है। वही नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती आकाश जायसवाल सहित दो अन्य युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देख मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया।