फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में जहरखुरानी का शिकार हुआ नेपाली नागरिक

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवां। गोरखपुर से नौतनवां आने वाली डेमो ट्रेन में रविवार की सुबह मुंबई से कमाकर घर लौट रहा नेपाली युवक जहरखुरानी का शिकार हो गया। बेहोशी की हालत में आरपीएफ जवानों ने युवक को पीएचसी नौतनवां भर्ती कराया है। गोरखपुर से नौतनवां के लिए चली डेमो ट्रेन सुबह साढ़े नौ बजे नौतनवां स्टेशन पहुंची। ट्रेन में सवार यात्रियों ने आरपीएफ को सूचना दी कि एक युवक बेहोशी की हालत में ट्रेन में पड़ा है। आरपीएफ के जवान उसे पीएचसी ले आए। कुछ घंटे बाद होश में आने पर युवक ने अपनी पहचान नेपाल के रूपन्देही जिले के गाविस मर्जादपुर के कुरसर का निवासी छट्ठू (38) पुत्र शंकर बताया। उसने बताया कि वह मुंबई में नौकरी करता था। जन साधारण एक्सप्रेस से वह गोरखपुर आया। वहां नौतनवां आने वाली डेमो ट्रेन में सवार हुआ। ट्रेन में बैठे एक युवक ने उसको चाय पिलाई। उसके बाद उसे कुछ भी होश नहीं है। उसने बताया कि उसके पास लगभग सत्रह हजार रुपये और दो बैग में काफी सामान था। जो गायब है। अस्पताल पर पहुंचे आरपीएफ के जवान जितेंद्र यादव ने बताया कि युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों से संपर्क की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें