फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल को बचाने पहुंची टीम पर टूट पडे़ गुस्साए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी युगल को बचाने पहुंची टीम पर टूट पडे़ गुस्साए लोग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिसवा बाजार। कोठीभार थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की रात करीब एक बजे प्रेमिका के घर में प्रेमी को घुसना मंहगा पड़ गया। ग्रामीणों ने प्रेमी को पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस टीम जब प्रेमी युगल को थाने ले जाने की कोशिश करने लगी तो ग्रामीण पुलिस टीम पर टूट पडे़। स्थिति बिगड़ते देख पुलिसकर्मियों ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसडीएम, सीओ व कई थानों की पुलिस ने हालात को संभाला। इस दौरान 10 ग्रामीणों को गिरफ्तार जेल भेज दिया गया। इनके अलावा 20 नामजद एवं 20 अन्य लोगों के खिलाफ बलवा सहित अन्य धाराओं मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
ग्रामीणों के अनुसार एक युवक का गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका के परिजन किसी रिश्तेदार के घर गये थे। मौका देख प्रेमी बृहस्पतिवार की रात में लगभग एक बजे प्रेमिका के घर में घुस गया था। प्रेमिका के पट्टीदारों सहित कई अन्य लोग इन दोनों पर नजर रखे हुए थे। उन लोगों ने घर में घुस कर प्रेमी युगल को पकड़ लिया और जमकर पिटाई करने लगे। जब प्रेमी के पिता को जानकारी हुई तो उन्होंने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर डायल 100 व कोठीभार पुलिस पहुंची। पुलिस प्रेमी युगल के अलावा उनके साथ मारपीट करने वाले तीन अन्य लोगों को पकड़ कर पुलिस थाने ले जाने लगी तो कुछ महिलाएं गाड़ी के आगे लेट गईं और पुलिस को रोक दिया। इसी बीच ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से अपने आप को सुरक्षित कर इस मामले की जानकारी प्रभारी निरीक्षक रामदवन मौर्य को दी। प्रभारी निरीक्षक ने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद एसडीएम सत्यम मिश्रा, सीओ रणविजय सिंह कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि इस मामले में 20 नामजद व 20 अज्ञात के खिलाफ बलवा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इनके अलावा 10 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर उनके खिलाफ बलवा व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर भेजा दिया या है। वहीं लड़की के पिता की तहरीर पर प्रेमी युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें