फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केनरा बैंक में सेध लगाकर घूसा चोर, चोरी में असफल

विज्ञापन
कैनरा बैंक में चोरी के प्रयास की सूचना पर पहुंचे सीओ सदर देवेंद्र कुमार व कोतवाल। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
केनरा बैंक में सेंध लगाकर चोरी का प्रयास
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में पूरा कारनामा कैद, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। फरेंदा रोड के किनारे केनरा बैंक में पीछे से सेंध काट अंदर घुसा चोर लाकर तोड़ने में असफल रहा। उनकी पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। चोर लाकर तक पहुंच गए थे लेकिन उसे तोड़ नहीं पाए। लिहाजा उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। सीसीटीवी में दो शख्स दिखाई दे रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
मंगलवार की रात शहर के फरेंदा मार्ग पर केनरा बैंक की शाखा में सेंध लगाकर चोर अंदर प्रवेश कर गए। गनीमत थी कि उनसे तिजोरी खुली नहीं। काफी प्रयास के बाद भी तिजोरी का लाकर वह नहीं तोड़ पाए। इसके बाद वह थक हारकर चले गए। चोरी के प्रयास की पूरी कवायद बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। बुधवार की सुबह बैंक खुला तो पीछे के हिस्से में सेंध लगा देख बैंककर्मी सन्न रह गए। पीछे के हिस्से में बने बाथरूम का दरवाजा भी बंद नहीं था। बैंक कर्मियों ने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी। मौके पर सीओ सदर देवेंद्र कुमार, कोतवाल सर्वेश सिंह समेत तमाम पुलिसकर्मी पहुंचे। फिर जांच पड़ताल शुरू की गई। इस दौरान बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई। उससे मिले क्लू के आधार पर आगे की जांच की जा रही है। शाखा प्रबंधक विवेक कुमार ने बताया कि कोतवाली में तहरीर दी गई है। चोर लाकर तोड़ने में असफल रहे। कोतवाल सर्वेश सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का अंजाम देने वाले सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
नहीं बजा बैंक में लगा सायरन
मंगलवार की रात में बैंक में सेंध काटने के दौरान सायरन बजा ही नहीं। जांच पड़ताल में पता चला कि बैंक में लगा सायरन खराब पड़ा है। उसे ठीक कराने की जहमत बैंक अधिकारियों ने नहीं उठाई। यही नहीं, बैंक के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा भी काम नहीं कर रहा है। इसके अलावा फरेंदा मार्ग देर रात तक व्यस्त रहता है। 100 नंबर पुलिस भ्रमणशील भी रहती है। लेकिन मुख्य मार्ग के किनारे बैंक में पीछे से चोर घुस गए और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। सीसीटीवी कैमरे में दो व्यक्ति दिखाई दे रहे हैं। दोनो बैंक के अंदर एक साथ पीछे से दाखिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें