फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: महिला ने दो युवकों पर दुष्कर्म का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। परसामलिक थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीडि़त पक्ष ने स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर गांव के दूसरे टोला निवासी दो लोगों पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। तहरीर मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने एक को हिरासत में ले लिया और दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, परसामलिक थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता मंगलवार को दिन में पशुओं के लिए घास काटने सिवान में गई थीं। तभी घात लगाए उसी गांव के दूसरे टोला निवासी दो लोग मौके पर पहुंच गए और दोनों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। घर आकर महिला ने अपने परिजनों को आपबीती बताई। बताया जा रहा है कि महिला अपने मायके में है जो रक्षाबंधन पर्व पर अपने मायके आई थी। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया और दूसरा आरोपी फरार हो गया है। थानाध्यक्ष सुधाकर प्रसाद ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच पड़ताल की जा रही है।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें