फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शादी का झांसा देकर करता रहा यौन शोषण, अब शादी से किया इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर छह साल तक यौन शोषण करने और बाद में शादी से इन्कार करने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित युवती ने श्यामदेउरवां थाने में युवक व उसके परिजनों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2017 में उसके चाचा की शादी थी, जो गांव में ही हुई है। उसी में शामिल होने के लिए मैं भी गई थी। जहां मौजूद युवक अफजल ने अपने घर ले जाकर अपनी भाभी के संरक्षण में दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। उसके बाद वह दिल्ली चला गया व फोन पर धमकी दी कि अगर कहीं किसी को यह बात बताई तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगा। उसके बाद अफजल जब भी घर आता तब मुझको अपने घर बुलाकर दुष्कर्म करता रहता था। जब इसकी शिकायत उसके घर वालों को बताई तो उसके बड़े भाई ने मुझे अपने ऑफिस बुलाया और कहा कि हम लोग तुम्हारी शादी उससे करा देंगे, तुम परेशान न हो। उसने तुम्हारी इज्जत ली है तो वही तुमसे शादी करेगा।
इस बात पर मेरे परिवार वाले भी तैयार हो गए। मेरे पिता द्वारा तैयारी भी की जाने लगी। बीते माह अगस्त में गांव के ही एक व्यक्ति के माध्यम से युवक के घर वालों ने सूचित कराया कि अब शादी तब होगी जब पांच लाख रुपये व कार देंगे। जब प्रार्थिनी ने कहा कि हमारे पिता इतना दहेज नहीं दे पाएंगे, तब उक्त लोग कहने लगे कि तुम अपनी व्यवस्था देख लो। तुम्हारी शादी हमारे घर नहीं होगी। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें