महराजगंज। युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पनियरा पुलिस ने रोहिन नदी अक्टहवा पुल के पास गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, एक युवक अपने ही गांव के एक युवती के फोन के जरिए संपर्क में आ गया। युवक ने युवती को शादी के लिए प्रलोभन दिया। इसी बात का झांसा देकर वह युवती के साथ युवक आए दिन दुष्कर्म करता रहा। एक दिन युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो युवक प्रेमी ने विवाह करने से इन्कार कर दिया। युवती ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी युवक को गिरफ्तार जेल भेज दिया गया।