नौतनवा। थाना क्षेत्र के गांव महुअवा अड्डा गांव से पूरब सिवान में धान की फसल के बीच मिले नर कंकाल किसका है। यह पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। महुअवा अड्डा निवासी लापता युवक शैलेश के परिजन मौके पर मिले कपड़े के आधार पर शैलेश का ही कंकाल बता रहे हैं। शैलेश की पत्नी शर्मिला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है ।
नौतनवां थाना क्षेत्र के गांव महुअवा अड्डा निवासी लापता शैलेश के परिजन गांव के सिवान में मिले नर कंकाल के कपड़े को देखकर शैलेश का ही बता रहे हैं। हालांकि फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है। शैलेश की पत्नी शर्मिला पुलिस को दी तहरीर में 20 दिन पूर्व गांव के तीन लोगों पर मारने पीटने का आरोप लगाया था। नर कंकाल मिलने के बाद पुलिस गांव के ही तीन युवकों को पूछताछ के लिए थाने ले गई है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि तीन लोगों को पूछताछ के लिए लाया गया है। डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही नर कंकाल की पुष्टि हो पाएगी।संवाद