फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: फिल्मी अंदाज में SBI की मिनी शाखा में घुसे बदमाश, दिखाया असलहा और लूट ले गए बैंक

Sat, 17 Jun 2023 12:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज।

सार

बैंक संचालक राहुल सिंह ने बताया कि बैंक लूटने वाले दो बदमाशों का कद लंबा था। वहीं तीसरे बदमाश थोड़ा नाटे कद का था। असलहाधारी बदमाशों के चेहरे पर काफी गुस्से के साथ आवाज भारीपन था। तीनों बदमाश काफी फुर्तीले थे। पल भर में वारदात को अंजाम देने के बाद भाग निकले।
विज्ञापन
घोड़हवा वार्ड में बैंक संचालक पर असलहा तान लूटते बदमाश।संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसबीआई की मिनी बैंक शाखा में लगे सीसीटीवी में देखने पर ऐसा लग रहा है कि बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में लूट की वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि तीन बदमाश बैंक के अंदर आते हैं। फिर कुछ ही देर में दो बदमाश काउंटर का छलांग लगाते हुए अंदर प्रवेश करते हैं। फिर असलहे के दम पर बैंक को लूट लेते हैं। उसके बाद बेखौफ होकर बैंक से निकल भाग भी जाते हैं।

विज्ञापन


एसबीआई की मिनी बैंक शाखा में दिन दहाड़े हुई लूट की वारदात से बैंक में मौजूद हर कोई दहशत में आ गया है। जिस तरह से नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है उससे हर कोई हैरत में है। दिन दहाड़े हुई इस वारदात को लेकर पूरे शहर में चर्चा हो रही है कि आपराधिक वारदात इस कदर बढ़ गई हैं कि सबसे सुरक्षित स्थान बैंक भी अब असुरक्षित हो गए हैं।

इस तरह की वारदात करके और हथियार लहराते हुए बदमाशों का फरार हो जाना पुलिस की कार्रवाई पर सवालिया निशान है। इस मामले में पुलिस को पूरी सक्रियता दिखानी चाहिए और तत्काल ही बदमाशों को गिरफ्तार करना चाहिए।
विज्ञापन


पहले भी चौराहे पर बदमाशों ने एक व्यक्ति को लूटने की थी कोशिश
घटना के बाद मौके पर जुटे आसपास के लोगों ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले बाइक सवार दो बदमाशों ने चौराहे पर रात करीब नौ बजे एक राहगीर को रोक असलहा सटा कर लूटने की कोशिश की थी, लेकिन इसी बीच आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। फिर बदमाश मौके से भाग निकले।

इसे भी पढ़ें: महराजगंज में नायब तहसीलदार का सरकारी आवास में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन

दो लंबे तो एक नाटे कद के थे बदमाश

बैंक संचालक राहुल सिंह ने बताया कि बैंक लूटने वाले दो बदमाशों का कद लंबा था। वहीं तीसरे बदमाश थोड़ा नाटे कद का था। असलहाधारी बदमाशों के चेहरे पर काफी गुस्से के साथ आवाज भारीपन था। तीनों बदमाश काफी फुर्तीले थे। पल भर में वारदात को अंजाम देने के बाद भाग निकले।
 
कही गैंग में शामिल नहीं न थे बदमाश
वारदात के बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़ में चर्चा हो रही थी कि कहीं घटना को अंजाम देने वाले तीनों बदमाश शहर में चल रहे गैंग में शामिल नहीं न थे, तो कुछ लोग बदमाशों को बाहरी बता रहे थे। वहीं कुछ लोग बाहरी बदमाश को मानने को तैयार ही नहीं थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें