परसा मलिक। क्षेत्र की ग्राम पंचायत भगवानपुर टोला खलंगा में शेरा क्रिकेट क्लब की ओर से दस दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान गणेश मद्धेशिया ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहले दिन कोनघुसरी क्रिकेट क्लब व मदरी क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया। इसमें कोनघुसरी क्रिकेट क्लब ने तीन विकेट गवां कर 95 रन का लक्ष्य रखा। मदरी क्रिकेट क्लब ने जवाब में 94 रन बनाए। कोनघुसरी क्रिकेट क्लब ने एक रन से मैच जीत लिया। इस मौके पर आचार्य माधव तिवारी, गिरिजा शंकर पांडेय, रोहित मौर्य, चंचल मिश्र, अजय मोदनवाल, मुकेश कुमार, राजू कुमार, राजेश आदि मौजूद रहे। संवाद