महराजगंज जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां निचलौल कस्बे में मतदान के दौरान एक घर के पास दो प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। लोगों ने किसी तरह समझा का मामला शांत कराया।
इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने किया मतदान, बोले- जनता एक अच्छी सरकार चुने, हर हाल में मतदान करें
बताया गया कि भाजपा और कांग्रेस समर्थकों ने आपस में नोकझोंक की। दोनों एक दूसरे पर रकम बांटने का आरोप लगा रहे थे। पुलिस के पहुंचने के पहले समर्थक वहां से चले गए।
सील है सीमा
निकाय चुनाव को लेकर मंगलवार शाम छह बजे से भारत-नेपाल सीमा सील होने के बाद से सन्नाटा पसरा हुआ है। सुरक्षाकर्मी लगातार कड़ी निगहबानी कर रहे हैं।
एसएसबी बीओपी इंचार्ज ने बताया कि एसएसबी व कोतवाली पुलिस के जवान लगातार गश्त कर रहे हैं। वैवाहिक कार्यक्रम, इमरजेंसी जैसी जरूरत वाले लोगों को अधिकारियों के निर्देश के बाद आने-जाने की सहूलियत दी जा रही है। खुली सीमा की सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगातार जवान पिलर टू पिलर मोबाइल ड्यूटी कर रहे हैं।