निचलौल। शहर के किसान डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित निचलौल सुपर लीग सीजन वन क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। फाइनल मुकाबला हेतिमपुर और सोनबरसा के बीच खेला गया। सोनबरसा की टीम एक ओवर शेष रहते 7 विकेट से हेतिमपुर टीम को हरा दिया। सोनबरसा टीम के मुलायम ने 27 रन बनाने के साथ ही दो विकेट भी लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल ने शिल्ड और नकद पुरस्कार देकर हौसला बढ़ाया। आयोजक मुनेर ने बताया कि हेतिमपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में चार विकेट खोकर 114 रनों का लक्ष्य सोनबरसा टीम के सामने रखा। सोनबरसा टीम के मुलायम ने दो विकेट लिए। सोनबरसा के बल्लेबाजों ने एक ओवर शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया। सोनबरसा की टीम 7 विकेट से जीत हासिल कर लिया। अंपायर की भूमिका मुलायम यादव और दिलीप ने निभाई। जबकि उद्घोषक की भूमिका जावेद आलम और स्कोर की भूमिका संजय शर्मा और संदीप शर्मा ने निभाई।