फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: संचारी रोग से बचाव के लिए करें जागरूक

Fri, 07 Jul 2023 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। विशेष संचारी रोग व दस्तक नियंत्रण जन जागरूकता अभियान के तहत बृहस्पतिवार को नौतनवां कस्बे के मॉडल प्राथमिक विद्यालय परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई। नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
विज्ञापन



जागरूकता रैली विद्यालय परिसर से निकलकर पुरानी नौतनवां होते अटल चौक, घंटाघर, शहीद भगत सिंह चौक, जायसवाल मुहल्ला, हनुमान चौक होते हुए मॉडल स्कूल परिसर में समाप्त हुई। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि संचारी रोग के रोकथाम व बचाव के लिए सभी को जागरूक होना पड़ेगा। तभी दिमागी बुखार व अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। अपने घर के आसपास कूड़ा कचरा न फेंके, सफाई पर ध्यान दें। सभी लोगों को जागरूक करें। इस मौके पर रवि त्रिपाठी, अमित यादव, झुल्लुर कुरैशी, रामाज्ञा यादव, हरिनाथ यादव, धर्मेंद्र शाही, दुर्गावती यादव आदि मौजूद रहे।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें