महराजगंज। नए शैक्षणिक सत्र में सुगम शैक्षणिक वातावरण का निर्माण करते हुए गुणवत्तायुक्त उच्च शिक्षा के साथ नैक मूल्यांकन के साथ महाविद्यालय में गुणवत्ता युक्त विज्ञान की शैक्षणिक वातावरण तैयार करना ही प्राथमिकता है।
उक्त विचार जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफ़ेसर दिग्विजय नाथ पांडेय ने प्राचार्य कक्ष में बातचीत के दौरान कही। प्राचार्य ने कहा कि महाविद्यालय नैक मूल्यांकन के लिए तैयारी लगभग पूर्ण कर चुका है। नई शिक्षा नीति के अंतर्गत लागू किए गए सेमेस्टर प्रणाली परीक्षा से आंतरिक तत्व के विकास के लिए काफी कार्य किए जा रहे हैं। महाविद्यालय में 11 मई से बीए बीएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ होंगी। प्राचार्य प्रो. पांडेय ने कहा कि छात्र-छात्राओं को समुदाय से जोड़ने के लिए तरह तरह के आयोजन किए जा रहे हैं। तमाम सारे विषयों पर संगोष्ठी या आयोजित होती है। इस दौरान पूर्व प्राचार्य उमेश प्रसाद यादव, डॉ. अजय कुमार मिश्र, श्रवण कुमार पटेल और डॉ. शांति शरण मिश्र आदि मौजूद रहे। संवाद