फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छपवां में महायज्ञ के लिए कलश यात्रा निकाली

Sun, 27 Mar 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
नौतनवा में कलश यात्रा के साथ महायज्ञ शुरू हुआ। - फोटो : जगन्नाथ
विज्ञापन
कोटही माई विकास समिति द्वारा छपवां में शनिवार से नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का आयोजन शुरू हुआ। फरेंदा  लेहरा शिवमंदिर परिसर में नौ दिवसीय महा मृत्युंजय यज्ञ कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ।
विज्ञापन


 शनिवार सुबह गाजेबाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। सैकड़ों महिलाओं एवं किशोरियों ने डंडा नदी के दुमुहान घाट से जल भरकर यज्ञ स्थल तक पहुंचीं। आचार्य सुनील पांडेय ने विधि विधान से कलश स्थापना कराया। आयोजन समिति के सदस्य व ग्राम प्रधान संजय मद्धेशिया ने बताया कि यज्ञ का आयोजन ग्रामीणों के सहयोग से किया जा रहा है। वृंदावन के सुरेश व्यास मंडली द्वारा रासलीला की प्रस्तुति दी जाएगी। शतचंडी पाठ तथा प्रवचन का कार्यक्रम किया गया है। तीन अप्रैल को पूर्णाहुति के साथ भंडारे का आयोजन किया जायेगा।   क्षेत्र पंचायत सदस्य राकेश कुमार, रामकरन यादव, मनीष, मनोज, कमलेश, नन्दू, कमल, राममिलन आदि मौजूद रहे।

फरेंदा  लेहरा शिवमंदिर परिसर में नौ दिवसीय महा मृत्युंजय यज्ञ कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कांग्रेस नेता वीरेन्द्र चौधरी ने किया। कलश यात्रा यज्ञ मंडप से निकलकर दरबारी चक, इनायत नगर,जरलहवां होते हुए दुर्गा मंदिर स्थित पवह नाला पहुंची। जहां से जल भरने के बाद यज्ञ स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापित किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य जितेन्द्र शर्मा, ग्राम प्रधान अमित पासवान, बीडीसी कृष्ण कुमार शर्मा, विनोद जायसवाल, डॉ. अमर सिंह चौधरी, महेश जायसवाल, अशोक पटवा समेत कईलोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें