फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ऑटो की चपेट में आने से बाइक सवार दंपति घायल, पति गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पति की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने रेफर किया जिला अस्पताल
विज्ञापन

जमुई-इटहिया मार्ग पर हुआ हादसा

निचलौल। क्षेत्र के जमुई-इटहिया मार्ग पर शुक्रवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से दोनों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने घायल पति की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, निचलौल थाना क्षेत्र के पिपराकाजी निवासी नूरलैन (40) अपनी पत्नी शारजहां (38) के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक एक तेज रफ्तार ऑटो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को संभाला और स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने नूरलैन की हालत को नाजुक बताया। स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं शारजहां का इलाज स्थानीय स्तर पर जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें