फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुरानी रंजिश को लेकर दंपती को पीटा, केस

Thu, 31 Oct 2024 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के गांव मेघौली के टोला सेमरहना में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोग दंपती की पिटाई कर घायल कर दिया। वहीं, इस मामले में पुलिस बुधवार को पीड़िता की तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मेघौली गांव के टोला सेमरहना निवासिनी मंगिरा देवी ने पुलिस से बताया है कि 29 अक्तूबर करीब साढ़े सात बजे पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोग उनकी बेरहमी से पिटाई करने लगे। वहीं चीख-पुकार की आवाज सुन मौके पर आए पति बृजेश प्रजापति को भी बेरहमी से पिटाई कर दी। इस दौरान दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव कन्नौजिया ने कहा कि मामले में पीड़ित मंगीरा की तहरीर पर आरोपी प्रमोद प्रजापति, गुड्डी देवी, कुलदीप प्रजापति, राजदीप प्रजापति के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें