फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बच्चों के विवाद में दंपती पर लाठी-डंडों से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवा थाना अंतर्गत ग्राम सभा चौपरिया में बच्चों में हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दबंगों के हमले में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चौपरिया निवासी अविनाश साहनी ने बताया कि शनिवार को बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उस समय गांव के लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करा दिया था। आरोप है कि रविवार की सुबह करीब छह बजे गांव के ही तेजू, चांदनी देवी, इंद्रदेव और सचिन ने अविनाश के घर पहुंचकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे अविनाश और उनकी पत्नी राधा गंभीर रूप से घायल हो गए। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें