फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal News: लुंबिनी मायादेवी मंदिर परिसर में दान पेटिका खोकर शुरू हुई गिनती, चार दिन होगी निगरानी

Mon, 04 Jul 2022 02:23 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, भैरहवा( नेपाल)।

सार

लुंबिनी विकास कोष के कोषाध्यक्ष भट्टराई ने कहा कि लुंबिनी में दान को आय का एक प्रमुख स्रोत माना जाता है। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लुंबिनी पहुंचने के बाद से भारतीय पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है।
विज्ञापन
दान पेटिका की मुद्रा को गिनते मंदिर के कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुंबिनी स्थित मायादेवी मंदिर परिसर में रखी गई दान पेटी को तीन महीने बाद रविवार को खोला गया।  लुंबिनी विकास कोष के कोषाध्यक्ष धुंडी राज भट्टाराई (सिद्धिचरण) के नेतृत्व में सुरक्षा कर्मियों, पुलिस और अन्य हितधारकों की उपस्थिति में दान पेटी खोली गई। दान पेटी में एकत्रित राशि को पारदर्शी बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाकर गणना शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


लुंबिनी विकास कोष के कोषाध्यक्ष भट्टाराई ने कहा कि सभी दलों की उपस्थिति में दान पेटियां खोली गई, ताकि लुंबिनी आने वाले पर्यटकों द्वारा दिए गए दान का उपयोग लुंबिनी के विकास के लिए किया जा सके। उन्होंने कहा कि रविवार को सिर्फ एक दान पेटी खोली गई है। चार दान पेटियां खोलकर जमा चंदे की गिनती करने में चार दिन तक का समय लगेगा।

लुंबिनी के सुरक्षा अधिकारी खगेंद्र काफले ने कहा कि लुंबिनी इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रत्येक दिन गणना की गई, दान राशि को बैंक में जमा किया जाएगा। राजस्व शाखा, लुंबिनी सुरक्षा प्रतिनिधियों, नेपाल पुलिस, दंगा पुलिस बल, सशस्त्र पुलिस बल और लुंबिनी सांस्कृतिक नगर पालिका के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में दान पेटी खोली गई।
विज्ञापन


लुंबिनी विकास कोष के कोषाध्यक्ष भट्टराई ने कहा कि लुंबिनी में दान को आय का एक प्रमुख स्रोत माना जाता है। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लुंबिनी पहुंचने के बाद से भारतीय पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें