नौतनवां तहसील परिसर में मतगणना तैयारी का जायजा लेते प्रेक्षक शिव कुमार।संवाद
महराजगंज। धनेवा धनेई स्थित समेकित विद्यालय के अलावा फरेंदा, निचलौल और नौतनवां में निकाय चुनाव के मतों की गिनती होगी। इस दौरान त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। 20 इंस्पेक्टर व 150 सब इंस्पेक्टर की ड्यूटी लगाई गई है।
अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि मतगणना स्थल को तीन भाग में बांटा गया है। मतगणना के लिए 20 इंस्पेक्टर, 150 सब इंस्पेक्टर, 48 महिला पुलिस कर्मचारी, 325 हेड कांस्टेबल, 470 कांस्टेबल, एक कंपनी पीएसी लगाई गई है। संबंधित मतगणना स्थल पर सीओ को मतगणना प्रभारी बनाया गया है। रिर्जव में 15 पुरुष व 8 महिला कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि विजयी प्रत्याशियों को पहुंचाने के लिए संबंधित थाने के थानाध्यक्ष की ड्यूटी लगाई गई है।संवाद