फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: किसके सिर बंधेगा ताज, आज होगा फैसला

Sat, 13 May 2023 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
पुलिस कार्यालय सभागार में मतगणना को लेकर बैठक करते एसपी डॉक्टर कौस्तुभ।संवाद
विज्ञापन
सुबह आठ बजे से चार स्थानों पर होगी मतगणना, सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। दस नगर निकायों में अध्यक्ष पद के 10 व 165 वार्ड सदस्यों के भाग्य का पिटारा शनिवार की सुबह खुलेगा। दस निकायों के लिए अध्यक्ष व सदस्य पद के 1,119 प्रत्याशी चुनावी किस्तम आजमा रहे हैं। इनमें अध्यक्ष पद के 96 व सदस्य पद के 1023 उम्मीदवार शामिल हैं। मतगणना के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
नगर पालिका महराजगंज में अध्यक्ष पद पर छह व 25 सदस्य पद पर 160 प्रत्याशी, नौतनवां में अध्यक्ष पद पर चार व 25 सदस्य पद पर 118 प्रत्याशियों के चुनावी किस्मत का फैसला आज होगा। नगर पंचायत पनियरा में अध्यक्ष पद पर सर्वाधिक 16 व 14 सदस्य पद पर 84, बृजमनगंज में अध्यक्ष पद पर 12 व 16 सदस्य पद पर 128, सोनौली में अध्यक्ष पद पर नौ व 14 सदस्य पद पर 71 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

चौक बाजार नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर नौ व 15 सदस्य पद पर 105, निचलौल में अध्यक्ष पद पर सात व 13 सदस्य पद पर 63, आनंदनगर में अध्यक्ष पद पर 11 व 18 सदस्य पद पर 145, परतावल में अध्यक्ष पद पर 12 व 15 सदस्य पद पर 98 व घुघली में अध्यक्ष पद पर सात व 11 सदस्य पद पर 51 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में बंद है।
...
1,64,828 मतदाताओं ने किया था मतदान
पहले चरण में जिले के दस निकायों में हुए मतदान में 1,64,828 मतदाताओं ने मतदान किया है। नगर पालिका परिषद महराजगंज में 39,312 व नौतनवां में 18,996 मतदाताओं ने मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लिया। नगर पंचायत आनंदनगर में 24,107, निचलौल में 13,044, घुघली में 8,192, सोनौली में 12,558, पनियरा में 12,218, परतावल में 14,263, बृजमनगंज में 9,909 एवं चौक बाजार में 12,229 मतदाताओंं ने मताधिकार का प्रयोग किया है।
...
140 मेजों पर होगी 10 निकायों की गणना
निकाय का नाम-बूथों की संख्या- गणना के लिए लगने वाले मेज
नपा महराजगंज68-34
नपा नौतनवां3316
नपं आनंदनगर4322
नपं निचलौल2110
नपं घुघली-1306
नपं सोनौली-1910
नपं पनियरा-2210
नपं परतावल2612
नपं बृजमनगंज-2010
नपं चौक बाजार-21-10
...
निकाय वार इन कक्षों मेंं होगी मतगणना
नगर पालिका महराजगंज- समेकित विद्यालय के कक्ष संख्या पांच में चार मेज, कक्ष आठ में छह मेज एवं कक्ष संख्या छह, सात व नौ में आठ-आठ मेजों पर मतगणना होगी।
नगर पंचायत पनियरा- मतगणना कक्ष में 10 मेजों पर मतों की गिनती होगी।
नगर पंचायत परतावल- मतगणना कक्ष संख्या 15 व 16 में छह-छह मेजों पर गिनती होगी।
नगर पंचायत चौक बाजार- मतगणना कक्ष संख्या 13 में छह व कक्ष संख्या 14 में चार मेजों पर गिनती होगी।
नगर पंचायत घुघली- मतगणना कक्ष संख्या एक में छह मेजों पर गिनती होगी।
नगर पंचायत निचलौल- निचलौल तहसील में नायब तहसीलदार कोर्ट के सामने बरामदे में मतों की गिनती होगी।
नगर पंचायत आनंदनगर- फरेंदा तहसील स्थित उप जिलाधिकारी न्यायालय के सामने बरामदे मतों की गिनती होगी ।
नगर पंचायत बृजमनगंज- फरेंदा तहसील में तहसीलदार न्यायालय के सामने बरामदे में मतों की गिनती होगी।
नगर पालिका नौतनवां- नौतनवां तहसील में एसडीएम न्यायालय के सामने बरामदे में मतों की गिनती होगी।
नगर पंचायत सोनौली- नौतनवां तहसील में तहसीलदार कोर्ट के सामने बरामदे में मतों की गिनती होगी।
...
10 जोनल मजिस्ट्रेट रखेंगे नजर
दस जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में सभी उप जिलाधिकारी व तहसीलदार मतगणना पर नजर रखेंगे।
...
गणना स्थल पर पासधारक ही जा सकेंगे
निकाय चुनाव के लिए चार स्थलों पर मतगणना होगी। पास धारकों को ही मतगणना स्थल पर जाने की झूठ होगी। बिना पास के किसी को अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। प्रत्याशियों के समर्थकों को मुख्य मार्ग से अंदर नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन

..

गणना हाॅल में मोबाइल फोन ले जाने पर पाबंदी
मतगणना के लिए चिह्नित परिसर में पासधारक मोबाइल फोन ले जा सकेंगे, लेकिन गणना हॉल में मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों को इस व्यवस्था से मुक्त रखा गया है। गणना स्थल पर मीडियाकर्मी मोबाइल फोन ले जा सकेंगे, मगर गणना हाॅल में ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें