फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खराब निर्माण कार्य को सभासद ने रोकवाया

Mon, 28 Oct 2024 03:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
पनियरा। नगर पंचायत पनियरा के वार्ड नं 8 कृष्णा नगर में मानक के अनुरूप कार्य नहीं करने पर सभासद ने निर्माणाधीन नाली निर्माण का कार्य रुकवा दिया। साथ ही निर्माणाधीन नाली पर लगी जाली को निकालकर फेंक दिया।
विज्ञापन

सभासद अनिल कुमार राय के अनुसार उनके कृष्णा नगर वार्ड में दो करोड़ की लागत से 420 मीटर नाली और 90 मीटर आरसीसी निर्माण हो रहा था है। नाली की ढलाई ठेकेदार मात्र दो इंच की ढलाई करा रहा था, जो मानक के अनुरूप नहीं है। ग्रामीणों ने हंगामा किया और सभासद से शिकायत की। उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो मामला सही निकला। कार्य कर रहे मजदूरों को ढलाई कार्य करने से मना किया, लेकिन उनके न मानने पर सभासद ने स्वयं ही रविवार को छड़ की जाली को निकालकर फेंक दिया। चेयरमैन उमेश चंद्र जायसवाल ने बताया कि जांच कराकर मानक के अनुरूप कार्य कराया जाएगा। ि
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें