फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सभासदों को आग से बचाव का दिया गया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। अग्निशमन विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को नगर स्थित जलकल परिसर में विशेष अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत शिविर लगाया गया। इसका शुभारंभ चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी ने किया। इस दौरान फायर फाइटर्स मो. इकबाल, रामनरेश यादव एवं दीपक चौहान ने नगर पालिका कर्मचारियों व सभासदों को फायर फाइटिंग के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान मॉकड्रिल का लाइव प्रदर्शन कर विभिन्न प्रकार की आग के संकट से निपटने की तकनीक का प्रशिक्षण भी दिया गया। ताकि अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे क्षेत्रों में अग्निकांड होने पर सही तरीकों का उपयोग कर जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इस दौरान अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज, धर्मात्मा जायसवाल, अनिल जायसवाल, संजय मौर्या, राहुल दूबे, संजय पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें