भिटौली। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरियारपुर, टोला बेलहिया में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपने ही घर में आग लगा दिया। घटना से पीड़ित आरोपी की पत्नी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बरियारपुर टोला बेलहिया निवासी निर्मला ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि हाल ही में उनका ऑपरेशन हुआ है। वह उपचार के दौरान भिटौली बाज़ार के कामता रोड स्थित अपने मायके में रह रही हैं। इसी बीच 4 दिसंबर को उनका पति मिट्ठन शराब के नशे में घर पहुंचा और आग लगा दी। आग में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। निर्मला का आरोप है कि उनका पति लगातार गाली-गलौज करता है और जान से मारने की धमकी दे रहा है। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है।