फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: देयकों के निस्तारण के लिए परिषद ने सीएमओ को दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। अधिवर्षता आयु पूरी कर सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों के सेवानिवृत्तिक देयकों के त्वरित निस्तारण व विदाई सम्मान समारोह आयोजित किए जाने के लिए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मुलाकात की एवं मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में परिषद के जिला मंत्री राकेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि 31 अक्तूबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल से सेवानिवृत्त हुए स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सुरेश गुप्ता का कार्य अति उत्तम रहा। दुर्भाग्य यह रहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी उनके देयकों का न तो भुगतान किया गया और न ही सम्मान पूर्वक उन्हें विदाई दी गई। यह कृत्य शासनादेश के विपरीत है। ऐसे में एक अच्छी परंपरा की शुरूआत करते हुए विदाई पार्टी आयोजित कर उनके देयकों का बेहतर ढंग से भुगतान किया जाए। इस दौरान मंडल मंत्री विजय प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष मानवेंद्र कुमार वरुण समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें