सिसवा बाजार। कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम बड़हरा महंथ निवासी शबनम खातून ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर दे कर ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए मारने पीटने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा है कि स्थानीय पुलिस को सूचना देने के बाद भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई।
शबनम खातून ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व शादी हुई थी। शुरुआती दिनों में पति व ससुराल वालों का व्यवहार ठीक था, लेकिन कुछ दिनों बाद पति उनके माता पिता, बहन बहनोई सभी लोग मिल कर और दहेज लाने के लिए दबाव बनाने लगे और 15 लाख रुपये की मांंग करने लगे। 20 अगस्त को पति ने घरवालों से कहने पर मारा-पीटा। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर ससुराल पक्ष के पति शब्बीर, ससुर नसरुद्दीन, सास शरीफुननिशा, आसमा खातून, ननद आबिदा व ननदोई असगर अली पर दहेज प्रताड़ना सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद