फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अब आरोग्य केंद्रों पर भी लिया जाएगा बलगम का सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
अब आरोग्य केंद्रों पर भी लिया जाएगा बलगम का सैंपल
विज्ञापन

महराजगंज। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत अब जिले के आरोग्य केंद्रों पर भी टीबी का त्वरित उपचार एक फरवरी से शुरू होगा। इसके लिए जिले में मिशन निदेशक की ओर से गाइडलाइन जारी की गई है।
जिले स्तर से 122 आरोग्य केंद्रों पर अब क्षय रोगियों के बलगम का सैंपल लिया जाएगा। जांच में क्षय रोगी मिलने पर तुरंत दवा शुरू कर दी जाएगी। विभाग की ओर से 22 सैंपल ट्रांसपोर्टर लगे हैं। इन्हें प्रशिक्षण भी मिल चुका है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विरेंद्र आर्या ने बताया कि जिले में अब बलगम की जांच के लिए सीएचसी, पीएचसी पर जाने की जरूरत नहीं है। अब अपने नजदीक के आरोग्य केंद्र पर ही सैंपल देकर जांच कराई जा सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

10 फरवरी को मनाया जाएगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस
महराजगंज। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए जिले स्तर से नोडल अधिकारी नामित किए जाएंगे। इसके अलावा आशा, आंगनबाड़ी को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 19 वर्ष तक के बच्चों को दवा खिलाई जाएगी। यह जानकारी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें