नौतनवा। सशस्त्र सीमा बल 66 वीं वाहिनी के बीओपी जोगियाबारी के जवानों ने गश्त के दौरान जोगियाबारी गांव के पास से काॅस्मेटिक सामान बरामद कर कस्टम को सौंप दिया है। सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट वरुण कुमार ने बताया कि जोगियाबारी के जवान प्रतिदिन की तरह गश्त पर निकले थे, अभी जोगियाबारी गांव के पास भारत-नेपाल सीमा पर पहुंचे ही थे कि नेपाल की तरफ से कुछ लोग डांडा नदी पार करके भारतीय सीमा में प्रवेश कर लिए थे। तभी जवानों को देखते ही सामान छोड़कर फरार गए। सामानों की तलाशी ली तो शैंपू 22 गत्ता, पाउडर 4 गत्ता, क्रीम 32 गत्ता मिला। संवाद