फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के तीसरे लहर से लडने को तैयार हो रहे 80 बेड के पांच अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड महामारी की तीसरी लहर का सामना करेंगे पांच अस्पताल
विज्ञापन

महराजगंज। वैश्विक महामारी कोरोना की तीसरी लहर के सामना करने के लिए जनपद में अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। पांच अस्पताल में कुल 80 बेड तैयार किए जा रहे हैं। इसमें घुघली, नौतनवां, धानी और गोपाला में कुल चालीस बेड लगेंगे। जबकि जिला स्तर पर महिला विंग कोविड अस्पताल में बच्चों के लिए 20 बेड तैयार किए जा रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए अबकी बार स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार है। सीएचसी घुघुली में 10 बेड, नौतनवां में 10 बेड, धानी में 10 बेड और गोपाला में 10 बेड का कोरोना वार्ड तैयार किया जा रहा है। जिसमें 1 वर्ष से 18 वर्ष तक के बच्चे जो कोरोना से संक्रमित होंगे, उनका बेहतर ढंग से इलाज करने की व्यवस्था होगी। यही नहीं, जिला स्तर पर भी महिला विंग कोविड- अस्पताल में 20 बेड बच्चों के लिए आरक्षित होंगे। वहीं, 20 बेड का आइसोलेसन वार्ड बनाया जाएगा। यहां अलग से 20 बेड अधिक उम्र के लोगों के लिए भी आरक्षित होंगे। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कुल 80 बेड बच्चों के लिए तैयार किए जा रहे हैं। अगर जरूरत पड़ी तो और बेड बढ़ाए जाने की संभावना है। कोरोना के समय में मरीजों को ऑक्सीजन की किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए घुघली और गोपाला में ऑक्सीजन प्लांट भी लगाए जाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

सभी सीएचसी अधीक्षकों को दिए गए हैं निर्देश : सीएमओ
सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि तीसरे चरण में कोरोना बच्चों को संक्रमित करने की सूचना मिल रही है। बच्चों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो और उन्हें इस संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए पूरी व्यवस्था की जा रही है। बच्चों के समुचित इलाज के लिए घुघली, नौतनवां, धानी और गोपाला में कोविड अस्पताल बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा जिले स्तर पर भी बेड की व्यवस्था बनी है जिससे किसी प्रकार की परेशानी न हो। सभी सीएचसी अधीक्षकों को इसके लिए जरूरी निर्देश दिया जा चुका है।
विज्ञापन

सीएचसी स्तर पर ईटीसी वार्ड को करेंगे मजबूत
कोरोना के तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीएचसी स्तर पर बनाए गए ईटीसी वार्ड को और मजबूत किया जाएगा। यदि कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ी तो इस वार्ड की मदद ली जाएगी। इसके अलावा भी अन्य जगहों पर बेड और अस्पताल को आरक्षित करने पर विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें