फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतर्कता, संयम बरतने से गांव में नहीं घुसा कोरोना

विज्ञापन
विज्ञापन
सतर्कता, संयम बरतने से गांव में नहीं घुसा कोरोना
विज्ञापन

महराजगंज। मिठौरा विकास खंड के हरदी गांव के लोगों ने सतर्कता एवं संयम को हथियार बनाकर कोरोना महामारी से अब तक खुद का बचाव किए हैं। गांव के लोग नियमित योग, व्यायाम, संतुलित भोजन लेने के साथ सामाजिक दूरी का पालन करते हैं। गांव के लोगों ने रिश्तेदारों को भी आने से मना कर रखा है। फोन से ही हालचाल जान लेते हैं।
पड़ताल में पता चला मिठौरा विकास खंड के हरदी गांव में अब तक कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला है। गांव के लोग योग, व्यायाम के माध्यम से शरीर को फीट रखते हैं। खेतीबाड़ी के काम में खूब पसीना बहाते हैं। हरदी गांव के बेचू कसौधन, बांके कसौधन ने बताया कि गांव में अब तक कोरोना नहीं घूस सका है। लोगों की जागरूकता से ऐसा हो पाया है। रिश्तेदारों को भी घर आने से मना कर रखा है। भोजन में पोषक तत्वों का ख्याल रखने के साथ ही हल्दी युक्त दूध पीते हैं। तुलसी एवं नीम के पत्ते का सेवन भी लाभकारी है।
विज्ञापन

त्रिभुवन पटेल, त्रिलोकी, गिरिजेश, जय गोविंद चौधरी, राजेश, छेदी ने कहा कि गांव में कोई कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं है। उसके बाद भी हम सभी लोग संक्रमण से बचने के लिए सतर्कता बरत रहे हैं। हर समय मास्क पहने के साथ ही सामाजिक दूरी का पालन किया जा रहा है।
ग्राम प्रधान नरेंद्र दास का कहना है कि गांव की आबादी करीब तीन हजार के आसपास है। गांव से सामुदायिक स्वास्थ केंद्र जगदौर महज चार किलोमीटर दूर है। संक्रमण से बचने के लिए गांव में सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। लोगों की ओर से ज्यादा सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन

जगदौर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के अधीक्षक डॉ. श्यामबाबू का कहना है कि कोरोना संक्रमण के प्रति स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। प्रतिदिन क्रमवार गांवों में कैंप लगाकर कोरोना जांच की जा रही। सतर्कता ही इस बीमारी से बचाव का उपाय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें