केंद्रों पर उपलब्ध रहेंगे कृषि उपकरण व मशीनरी, किराये पर ले सकेंगे किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में संचालित 37 समितियों को प्रधानमंत्री कृषक समृद्धि केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। तीन समितियों को जिला स्तरीय केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। 12 ब्लॉक में 34 समितियों को ब्लॉक स्तरीय केंद्र बनाया जाएगा। केंद्रों पर कृषि उपकरण व मशीनरी को उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि किसान उसे किराये पर लेकर खेती का कार्य निपटा सकें।
जिला मुख्यालय के आसपास स्थित चिउरहां के दो समितियों व खेमपिपरा की समिति पर 60-60 हजार रुपये व्यय किए जाएंगे। ब्लॉक स्तरीय केंद्र के रूप में सदर ब्लॉक मेें सोनरा, पकड़ी नौनिया व पकड़ी खुर्द, घुघली ब्लॉक में भुवनी, भिटौली व बेलवा टीकर, परतावल ब्लॉक मेंं श्यामदेउरवां, अहिरौली व बेलवा बुजुर्ग को विकसित किया जाएगा।
पनियरा ब्लॉक में रतनपुरवां, जड़ार व पनियरा, सिसवा ब्लॉक में गोपाला, हरखपुरा, करमहीं व बड़हरा, मिठौरा ब्लॉक में चौक, जमुई-जगदौर व दरहटा, निचलौल के रुद्रौली, अरदौना व ठूठीबारी, लक्ष्मीपुर के लक्ष्मीपुर, समरधीरा व राजमंदिर खुर्द, नौतनवां के महुअवां, बैकुंठपुर व नौतनवां, फरेंदा के उदितपुर व गोपलापुर दूबे, बृजमनगंज के परसौना, बहदुरी बाजार व शाहाबाद व धानी ब्लॉक के कानापार मे बनने वाले केंद्र पर 40-40 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
सहायक निबंधक सहकारिता सवींद्र सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री कृषि समृद्धि केंद्र को खोलने की पहल शुरू कर दी गई है।