निचलौल (महराजगंज)। कोतवाली ठूठीबारी क्षेत्र के गांव गड़ौरा के निकट रविवार शाम को ठूठीबारी से निचलौल की तरफ आ रही रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। गनीमत थी कि कोई हताहत नहीं हुआ।
स्थानीय लोगों ने बताया कि रोडवेज बस देर शाम ठूठीबारी से सवारी लेकर निचलौल की तरफ आ रही थी। इस बीच रास्ते में गांव गड़ौरा के निकट रोडवेज बस तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। गनीमत रही कि बस में बैठे सभी यात्री सुरक्षित रहे। वह किसी तरह से बस से बाहर निकल गए। चालक बस गड्ढे में छोड़कर फरार हो गया।