महराजगंज। कृषकों को उर्वरक निर्धारित मूल्य पर बिना किसी टैगिंग के उपलब्ध कराने की शिकायतों के निवारण के लिए कंट्रोल रूम बना है।
जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी के कार्यालय कक्ष में एक कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिया गया है। कंट्रोल रूम का नंबर- 7839882437 है। किसान उर्वरक व बीज से संबंधित समस्याओं के निवारण के लिए कंट्रोल रूम में किसी भी कार्यदिवस में सुबह 10.00 बजे से सायं पांच तक फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त किसान भाई अपनी समस्याओं से अपर जिला कृषि अधिकारी को मोबाइल नंबर-8381832756 पर भी अवगत करा सकते हैं। संवाद