फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा : कंट्रोल रूम सक्रिय, ऑनलाइन जुड़ेंगे परीक्षा केंद्र

Tue, 06 Feb 2024 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के तहत संचालित होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। कलक्ट्रेट परिसर में कंप्यूटर समेत अन्य जरूरी सामग्री भेज दी गई है। सभी परीक्षा केंद्रों को कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। केंद्रों पर प्रश्नपत्र व उत्तर पुस्तिका पहुंचते ही इसे पूरी तरह से सक्रिय कर दिया जाएगा। जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू हो रही हैं। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए सभी केंद्रों पर माध्यमिक शिक्षा परिषद कार्यालय से नजर रखी जाएगी। परीक्षा देते हुए परीक्षार्थी गर्दन भी मोड़ते हुए दिखाई दिए तो केंद्र संचालक को तत्काल इसकी सूचना मिल जाएगी। कक्ष में चल रही हर गतिविधि को शासन स्तर से मॉनीटर किया जाएगा। जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए परिषद ने 109 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इन केंद्रों पर 73033 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसमें हाईस्कूल के 42035 इंटरमीडिएट के 30989 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय ने बताया कि बोर्ड परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कंट्रोल रूम भी तैयार है। परीक्षा आरंभ होने से एक सप्ताह पहले ही सभी सीसीटीवी कैमरे सक्रिय कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें