फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बदमाशों और हिस्ट्रीशीटर की लगातार करें जांच : पुलिस अधीक्षक

Tue, 23 Apr 2024 05:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। सोमवार को पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर भवन आदि के निरीक्षण के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक को क्षेत्र के गुंडा, बदमाश और हिस्ट्रीशीटर पर निगरानी रखने और लगातार जांच करने के निर्देश दिए। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने का भी निर्देश दिए। इसके बाद प्रशिक्षु उपनिरीक्षक के साथ बैठक कर उनके प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन


थाना परिसर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने सबसे पहले थाना परिसर, जीडी कार्यालय, आवासीय बैरक, सीसीटीएनएस, सीसीटीवी कैमरे, आइजीआरएस कार्यालय, बंदीगृह, भोजनालय आदि का निरीक्षण किया। उसके बाद थाने पर अपराध रजिस्टर, निरोधात्मक कार्रवाई रजिस्टर, हिस्ट्रीशीट रजिस्टर, सक्रिय अपराधी रजिस्टर व अन्य अभिलेखों की जांच की। वहीं थाना परिसर में हो रहे निर्माण कार्यों की प्रगति देखी।
थाने का हवालात चेक करते हुए साफ-सफाई रखने का निर्देश दिए। बीट आरक्षी और मुख्य आरक्षी को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा भ्रमण करें और लोगों की समस्या निस्तारण में तेजी लाएं। इसके बाद उन्होंने थाना पर नव नियुक्त प्रशिक्षु उपनिरीक्षक से उनके प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी प्राप्त किया। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह व उपनिरीक्षण राजेश सिंह सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें