महराजगंज जिले में ठूठीबारी क्षेत्र खैरहवां जंगल टोला खैराटी में बृहस्पतिवार को बिजली कनेक्शन काटने गए कर्मियों से मारपीट हो गई। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है, इसमें बिजली निगम के कर्मी को मारापीटा जा रहा है।
ठूठीबारी बिजली उपकेंद्र के अवर अभियंता सुनील कुमार प्रजापति बरगदवा पुलिस को तहरीर दिया है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को टीम बकाएदारों की बिजली काटने के लिए खैरहवा जंगल के टोला खैराटी में योगेंद्र उर्फ चीनक के बकाया बिल वसूली के लिए पहुंची।
टीम के लाइनमैन मनोज गुप्ता, मधुबन पटेल, कमकल हुदा और रामवेलास प्रजापति गए थे। पोल पर कनेक्शन काटने के दौरान दूसरे उपभोक्ता को लगा की उसका कनेक्शन काटा जा रहा है। इस बात से नाराज होकर मारपीट कर लिए।
बरगदवां थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि बरगदवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खैरहवां जंगल टोला खैराटी निवासी नेसार, समीउल्लाह, जॉन व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।