फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आरक्षण व्यवस्था को प्रारंभ करने में कांग्रेस की भूमिका अहम

विज्ञापन
विज्ञापन
दलित गौरव संवाद कार्यक्रम के माध्यम से बोले प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में डॉ. भीमराव अंबेडकर को कानून मंत्री बनाकर संविधान निर्माण व आरक्षण व्यवस्था को प्रारंभ करने में अहम भूमिका निभाई है। सामाजिक व शैक्षिक बराबरी के प्रति हमेशा से कांग्रेस का रवैया सकारात्मक रहा है। आज आमजन की बजाए पूंजीपतियों के लाभ पर अधिक जोर दिया जा रहा है।
ये बातें सोमवार को सदर ब्लॉक के ग्राम पकड़ी नौनिया व घुघली ब्लॉक के रामपुर दलित बस्ती में हुए दलित गौरव संवाद कार्यक्रम में कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में अन्य वर्ग की तरह दलितों व पिछड़ों के विकास पर भी अधिक जोर था। जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस आज भी अभियान के तहत पिछड़ों व दलितों को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए संकल्पित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुसूचित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि दलितों के स्वाभिमान की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी नियमित रूप से प्रयास जारी रखेगी। इस दौरान हमीदुल्लाह, धर्मेंद्र त्रिपाठी, आरपी सिंह, दयाराम चौधरी, गोपाल शाही, प्रमोद कुमार, दिनेश कुमार, शिवशंकर वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें